बड़ी खबर: गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, लड़कियों से जबरदस्ती बनवाते थे अश्लील फिल्में!
बड़ी खबर: गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, लड़कियों से जबरदस्ती बनवाते थे अश्लील फिल्में!
Share:

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। जी दरअसल राज को बीते सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के तहत उन्हें अश्लील फिल्म और उन फिल्मों को ऐप पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है इस मामले में उन्हें पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। जी दरअसल इसी साल फरवरी के महीने में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप के जरिए रिलीज करने का केस दायर हुआ था। अब इसी मामले के चलते राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ हो रही है।

पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच के बाद राज कुंद्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस बारे में बताया कि, 'क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी।'' आगे उन्होंने बताया कि इस मामले में राज कुंद्रा से पहले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों के बयान और टेक्नीकल एविडेंस के आधार पर ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है उनकी जांच में सामने आया है कि इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक एक ऐप बनाया गया था और उस पर अश्लील फिल्मों को रिलीज किया जाता था। ऐप का नाम Hotshot था और इस पर फिल्मों को रिलीज किया जाता था। अंत में लोगों से पैसे लिए जाते थे। पुलिस का कहना है इस ऐप के मालिक राज कुंद्रा हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही राज कुंद्रा ने दावा किया था कि उनका इस ऐप से कोई लेना-देना नहीं था। पुलिस का कहना है मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश में आने वाली भोली-भाली और जरूरतमंद लड़कियों को इस काम के लिए फंसाया जाता था। लड़कियों को बड़ी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे जबरन अश्लील फिल्मों में काम करवाया जाता था। उस फिल्म को बनाने के बाद उन्हें मोबाइल ऐप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर आरोपी लाखों की कमाई करते थे।

आज है देवशयनी एकादशी, जानिए आज का पंचांग

कैप्टन के विरोध के बाद भी सिद्धू की ताजपोशी ? आखिर क्या हैं सोनिया गांधी के इस फैसले के सियासी मायने

मेडिकल कॉलेज के लिए एनआरएआर सेंटर की जमीनों के अधिग्रहण का शुरू हुआ विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -