पायल घोष के RPI में शामिल होते ही बोले अठावले- 'जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल'
पायल घोष के RPI में शामिल होते ही बोले अठावले- 'जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल'
Share:

बॉलीवुड डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष को लेकर काफी समय से खबरें आ रहीं थीं कि वह राजीनीति में कदम रख रहीं हैं। वहीँ अब आज उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) को ज्वॉइन कर लिया है। जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक इस मौके पर आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि, 'जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।'

आप सभी जानते ही होंगे कि बीते दिनों ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पायल घोष से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने पायल को यह भरोसा दिलाया था कि उनकी पार्टी न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था- 'न्याय दिलाने की लड़ाई मे आरपीआय सदा साथ देगी! हम आपके साथ खड़े हैं।' अपने इस पोस्ट के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पायल संग अपनी मुलाकात की फोटो भी शेयर की थी।

वैसे तो आप सभी जानते ही होंगे कि इससे पहले पायल, रामदास अठावले के साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने भी गई थीं। उस दौरान भी केंद्रीय मंत्री ने पायल को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया था। अब बात करें अनुराग कश्यप के बारे में उन पर बीते समय में ही पायल घोष ने आरोप लगाया था और कहा था कि, 'जब वह अपने करिअर के शुरुआती दौर में थीं। तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं।' इसके अलावा पायल ने यह तक कहा था- 'मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।'

तो क्या इस लड़की को डेट कर रहे हैं शाहीर शेख?

ससुराल में ढोल नगाड़ों संग हुआ नेहा कक्क्ड़ का स्वागत, पति ने जमकर किया डांस

ड्रग्स मामले में करण जोहर को मिली क्लीन चिट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -