शादी के बंधन में बंधे पूजा-कुणाल, पति संग इस अंदाज में नजर आई मोनालिसा
शादी के बंधन में बंधे पूजा-कुणाल, पति संग इस अंदाज में नजर आई मोनालिसा
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी एवं कुणाल वर्मा की सोमवार रात को शादी हो गई है। दोनों के परिवार के सदस्य तथा दोस्त गोवा में उपस्थित हैं, जहां पर विवाह की सभी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा भी अपने पति विक्रांत के साथ हैं। फोटोज में मोनालिसा ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। एक तस्वीर में वह पूजा बनर्जी के साथ दिखाई दे रही हैं, जिसमें पूजा ने हाथों में मेहंदी लगा रखी है।

वही मोनालिसा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज साझा की हैं। पिछले दिन गोवा में मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसकी कुछ फोटोज सामने आई हैं। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा भी मेहंदी सेरेमनी में सम्मिलित हुईं। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ''वॉट ए फन नाइट।'' मोनालिसा की साझा की गईं ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर बहुत पसंद की जा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

वही कुछ ही घंटों में फोटोज पर 50 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं, जबकि कई प्रशंसक कॉमेंट्स कर रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी की इन फोटोज में एक तस्वीर कुणाल वर्मा का बेटा कृशिव भी दिखाई दे रहा है। मोनालिसा एवं विक्रांत भी तस्वीर में हैं। मेहंदी सेरेमनी को मोनालिसा सहित सभी ने बहुत एंजॉय किया। वही अपनी बेस्टी की शादी में मोनालिसा ने रेड कलर की जबरदस्त साड़ी पहनी थी। जिसमे वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी मोनालिसा विशेष अपनी बेस्टी की शादी एवं मेहंदी सेरेमनी में सम्मिलित होने के लिए गोवा पहुंची हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

श्रद्धा ने लगाई पिया के नाम की मेहंदी, शामिल हुए ये मशहूर सेलिब्रिटी

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर आगज़नी-पथराव, हिंदुत्व को आतंकी बताने पर भड़के लोग

ज़ाकिर नाइक पर सरकार का बड़ा फैसला, 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' पर बैन 5 साल बढ़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -