मोनालिसा ने लगाई बारिश में आग, वायरल हुआ ये डांस वीडियो
मोनालिसा ने लगाई बारिश में आग, वायरल हुआ ये डांस वीडियो
Share:

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा के सांग सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होते रहे हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है क्योंकि फैन फॉलोइंग काफी है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। वे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। यूट्यूब पर उनके कई भोजपुरी वीडियो गाने हिट हो चुके हैं। इनमें से एक बहुत अच्छे सांग है, जिसे 18 लाख बार देखा जा चुका है। इस सांग में मोनालिसा ने बारिश में भीगते हुए अपने जलवे बिखेरे हैं। मोनालिसा के इस सांग को देखकर उनके प्रशंसक झूमने पर विवश हो जाते हैं।

मोनालिसा भोजपुरी सांग 'देहिया में आगिया लगावाता ए पानी' में साड़ी पहनकर भी अच्छी लग रही हैं। बारिश में भीगकर रोमांटिक डांस करने से यह सांग वायरल हो गया हैं। इसमें मोनालिसा तथा अभिनेता शुभम तिवारी की जबरदस्त युगलबंदी नजर आ रही है। दोनों बारिश में भीगकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस सांग पर कमेंट कर लोग मोनालिसा तथा शुभम तिवारी के रोमांटिक डांस की प्रशंसा कर रहे हैं। गाने को आर्या डिजिटल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

भोजपुरी मूवी 'सन्यासी बलमा' के इस सांग को पामेला जैन तथा मधुकर आनंद ने गाया है। सांग के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं तथा मधुकर आनंद ने इसे म्यूजिक दिया है। मूवी में जलज मिश्रा, शुभम तिवारी, अवधेश मिश्रा, मोनालिसा, मनोज टाइगर तथा प्रिया लीड किरदार में हैं। मोनालिसा स्टार प्लस के 'नज़र 2' में 'महानंदा' का किरदार कर रही हैं। इस भूमिका में ऑडियंस उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं। 

10 लाख बार देखा गया काजल राघवानी और पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना

निधि झा के संग पवन सिंह ने लगाए ठुमके, मिलें करोड़ो व्यूज

मोनालिसा की अदाओं ने लुटा पवन सिंह का दिल, देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -