40 दिन बाद जेल से बाहर आईं अभिनेत्री केतकी चितले, किया था शरद पवार पर टिप्पणी करने का 'गंभीर अपराध'
40 दिन बाद जेल से बाहर आईं अभिनेत्री केतकी चितले, किया था शरद पवार पर टिप्पणी करने का 'गंभीर अपराध'
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच TV अभिनेत्री केतकी चितले को जमानत मिल गई है और वह 40 दिनों बाद जेल से बाहर आई हैं। केतकी कथित तौर पर NCP नेता शरद पवार पर विवादित टिप्पणी के आरोप में जेल में कैद थीं। बता दें कि केतकी ने अपने फेसबुक पर एक कविता पोस्ट की थी। बाद में आरोप लगा कि यह कविता NCP प्रमुख शरद पवार पर तंज थी। मराठी में लिखी इस कविता में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की कल्पना की गई थी और एक बीमारी का उल्लेख किया गया था। शरद पवार भी इसी बीमारी से ग्रसित हैं। 

बाद में केतकी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और NCP के तमाम नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। केतकी के खिलाफ इस कथित अपराध के लिए कुल 22 FIR दर्ज हुई थीं। जिसके बाद ठाणे क्राइम ब्रांच ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। बाद में जब पुलिस उन्हें अदालत लेकर जा रही थी तब सैकड़ों NCP कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया था और हाथापाई करने का प्रयास किया था। केतकी पर स्याही भी फेंकने की भी कोशिश की गई थी।

बता दें कि केतकी चितले की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर भी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। अभिनेत्री को जेल भेजने के बाद एक वर्ग राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोल रहा था। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि, देश के प्रधानमंत्री पर आए दिन कितनी गन्दी टिप्पणियां की जाती हैं, लेकिन तब एक FIR भी दर्ज नहीं होती। केवल एक कविता के कारण केतकी को जेल भेजना उचित नहीं है। इस बहाने संवैधानिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की आज़ादी का मुद्दा भी उठा था। हालांकि, NCP प्रमुख की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

क्या योगी सरकार के बुलडोज़र पर लगेगा ब्रेक ? 29 जून को सुप्रीम सुनवाई

मोबाइल चलाते बच्चों पर रखें ध्यान... यूट्यूब देखते हुए चली गई एक 9 वर्षीय मासूम की जान

सजा-ए-मौत बरक़रार.., दिव्यांग बच्ची का बलात्कार और हत्या करने वाले दरिंदे पर SC ने नहीं दिखाई नरमी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -