अट्रेक्टिव नज़र आऐंगी तो हो जाएगा रेप!
अट्रेक्टिव नज़र आऐंगी तो हो जाएगा रेप!
Share:

न्यूजर्सी। एक अभिनेत्री ने कुछ ऐसा कमेंट किया है, जिससे एक विवाद निर्मित हो गया है। दरअसल 92 वर्ष की एक अभिनेत्री ने यौन हिंसा को लेकर कहा है कि, कुछ मामलों में महिलाऐं अपनी जिम्मेदारी निभाऐं। इस हेतु एंजेला लैंसबरी ने महिलाओं के परिधान को जवाबदार ठहराया है। जिसके बाद विवाद के हालात बन गए हैं, उनका कहना था कि, यदि महिलाऐं अधिक आकर्षक लगती हैं तो फिर, उनके रेप की संभावनाऐं बढ़ जाती हैं।

गौरतलब है कि, समूचे विश्व में यौन हिंसा को लेकर बहस हो रही है। जिसे लेकर, हाॅलीवुड अभिनेत्री ने इंटरव्यू में इस तरह की बातें कहीं। गौरतलब है कि, इस अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में महिलाओं के सौंदर्य को लेकर कहा था कि, यह अच्छा है लेकिन, यदि महिलाऐं जरूरत से अधिक अट्रेक्टिव नजर आती हैं तो फिर, यह उनके लिए परेशानीभरा हो सकता है।

कई बार उन्हें, इन कारणों से यौन शोषण का सामना करना पड़ता है तो कई बार, अधिक अट्रेक्टिवनेस के कारण हम स्वयं को रेप से बचा नहीं पाते हैं। अभिनेत्री की इस तरह की कमेंट के बाद, विवाद के हालात बन गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि, अभिनेत्री एंजेला ने जो टिप्पणी की है, उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है। महिलाऐं सौंदर्य को निखारने में पीढ़ियों से ही जागरूक रही हैं, पीढ़ियों में महिलाओं के सौंदर्य के चर्चे रहे हैं।

कपिल की एक्ट्रेस ने की गुपचुप तरीके से शादी

इस तरह सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं बॉलीवुड से गायब एक्ट्रेसेस

अभिनेत्री तोडुपुजा वासंती का निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -