डॉन की माशूका मोनिका बेदी हुई 41 साल की
डॉन की माशूका मोनिका बेदी हुई 41 साल की
Share:

अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की माशूका और मशहूर अभिनेत्री मोनिका बेदी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। मोनिका पंजाब के होशियारपुर में 18 जनवरी, 1975 को जन्मीं। फिल्म की चमकती दुनिया में उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई लेकिन अबु सलेम से उनके रिश्तें के कारण वे विवादों में रही।

हालाँकि, अब मोनिका और अबू सलेम की राह जुदा हो गई।  

फोन पर हुआ इश्क़ 

एक्ट्रेस मोनिका के बेदी ने कुछ सालों पहले खुलासा किया था कि उनका और अबू का संपर्क फोन के जरिए हुआ था। फ़िल्मफ़ेअर को दिए इंटरव्यू में मोनिका ने बताया था कि वे दुबई में थीं। तब डॉन अबू ने अपना परिचय एक बिजनेसमैन के तौर पर करवाया था। इस मुलाक़ात के बाद हमारी फोन पर बातें होने लगीं। मोनिका का कहना था उस समय उन्हें अबू की आवाज से प्यार हो गया था।

आलम ये था कि मैं उसके फोन का इंतजार किया करती थीं। आगे मोनिका ने बताया था कि करीब 9 महीनों तक फोन पर बात करने के बाद अबू से मिलने दुबई गईं वहां उसने बताया कि उसका असली नाम अबू सलेम है। हालांकि उस समय मुझे नहीं पता था कि अबू सलेम कौन है ?  


...और डॉन से हो गई जुदा 
गौरतलब है कि वर्ष 2002 में डॉन अबू और मोनिका को पुर्तगाल में फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद साल 2005 में दोनों को भारत लाया गया। भारत आने के बाद मोनिका को अहसास हुआ कि एक इंसान के लिए वह अपने परिवार, अपने देश के खिलाफ नहीं जा सकती हैं। इसके बाद वे अबू से अलग हो गई।

हालाँकि, भारत की अदालत ने मोनिका को फर्जी पासपोर्ट के साथ सफर करने का दोषी पाया और साल 2007 में उन्हें जमानत पर रिहा किया। 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने मोनिका की सजा को बरकरार रखा लेकिन सजा घटा दी। जेल से रिहा होने के बाद मोनिका पंजाब में अपने गांव में रहने लगीं। 

फिर शुरू हुई नई जिंदगी

साल 2008 में 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन में मोनिका ने हिस्सा लिया। इस शो के जरिए लोगों ने असली मोनिका को देखा और उनकी जिंदगी बदल गई।  इसके बाद मोनिका ने कई रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया और अपनी कमाई से उन्होंने मुंबई में अपने लिए एक घर भी खरीद लिया। हालाँकि, संजय लीला भंसाली के शो 'सरस्वतीचंद्र' में गुमान के किरदार ने उन्हें फिर से एक नई पहचान दी।  

 

काजोल के बाद करीना से उलझे करण जौहर

सिद्धार्थ में एक आदर्श पति बनने के सारे गुण मौजूद....

विदेशी लड़के कहते है 'कल रात चलोगी मेरे साथ...'

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -