मशहूर एक्टर फ्लोरेंट का हुआ देहांत, फिल्म जगत में छाई शोक की लहर
मशहूर एक्टर फ्लोरेंट का हुआ देहांत, फिल्म जगत में छाई शोक की लहर
Share:

सोमवार की शाम को तमिल फिल्म एक्टर फ्लोरेंट सी पेरिरा का चेन्नई में देहांत हो गया। वो 67 वर्ष के थे। फ्लोरेंट राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में एडमिट थे। वही फ्लोरेंट के देहांत की खबर सुनकर तमिल फिल्म उद्योग में शोक की लहर है। सिनेमा के कई बड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

वही फिल्म निर्माता सीनू रामासैमी ने लिखा, 'मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। फिल्म एक्टर। बहुत अच्छे इंसान। फ्लोरेंट तुम हमेशा रहोगे। उनके परिवार तथा दोस्तों को मेरी सांत्वना।' इसी के साथ कई स्टार्स ने एक्टर के निधन पर पर शोक व्यक्त किया है।

इसके साथ ही फ्लोरेंट ने तमिल सिनेमा में 2003 में पुढिया गीताई से डेब्यू किया था। उसमें उनके साथ विजय लीड किरदार में थे। उन्होंने धर्मादुरई, वीआईपी 2, राजा मंतिरी, तोदारी, सातरियान तथा तारामानिंद समेत अनेक मूवीज की हैं। फिल्मों के अतिरिक्त फ्लोरेंट टीवी पर भी एक्टिव थे। इसी के साथ फ्लोरेंट ने अपने अभिनय के बल पर सबके दिलों पर राज कर रखा था। साथ ही उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है, तथा वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

इस एक्टर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

बिग बॉस तेलुगु 4: इन प्रतियोगियों को 8वें दिन किया गया नॉमिनेटेड

साईं पल्लवी और नागा चैतन्य ने शुरू की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -