भाजपा ने दो राज्यों में बदले अपने अध्यक्ष, मनोज तिवारी होंगे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
भाजपा ने दो राज्यों में बदले अपने अध्यक्ष, मनोज तिवारी होंगे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
Share:

नईदिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन स्तर पर व्यापक बदलाव किया है। माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली, बिहार समेत विभिन्न राज्यों में खुद को मजबूत करना चाहती है। भाजपा की मंशा इन राज्यों की राज्य सरकारों पर विपक्ष के तौर पर हमले तेज़ करने की मंशा भी नज़र आ रही है। जिसे लेकर दिल्ली भाजपा प्रदेश संगठन और बिहार भाजपा प्रदेश संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव हुए हैं।

जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार भोजपुरी गायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि अभी उनकी पदस्थापना को लेकर औपचारिक घोषणा होना शेष है। मगर उनका नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा है।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी दिल्ली निवासी पूर्वांचल मतदाताओं के बीच एक लोकप्रिय चेहरा हैं। सूत्रों द्वारा कहा गया है कि सांसद मनोज तिवारी के नाम पर एमसीडी चुनाव से पहले ही रज़ामंदी हो चुकी थी।

हालांकि उपचुनाव के बाद उनकी पदस्थापना को लेकर घोषणा की जाना थी। मनोज तिवारी के दिल्ली भाजपा की कमान संभालने से दिल्ली में भाजपा मजबूत हो सकती है। माना जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा कांग्रेस और आप पर राजनीतिक हमले तेज़ कर सकती है और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से खुद को मजबूत कर सकती है।

नित्यानंद राय को बिहार की कमान

बिहार में मंगल पांडेय के स्थान पर सांसद नित्यांनद राय को बिहार भारतीय जनता पार्टी की कमान सौंपी गई है। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। विद्यानंद राय को बिहार में कमान दिए जाने से माना जा रहा है कि यहां पर भाजपा संगठन मजबूत होगा।

वे सांसद हैं ऐसे में उनकी पकड़ केंद्रीय संगठन स्तर पर है तो दूसरी ओर यह माना जा रहा है कि भाजपा यहां भी पूर्वांचल के मतदाताओं को रिझाने में लगी है। गौरतलब है कि नित्यानंद राय 3 बार विधायक रहे हैं ऐसे में प्रदेश स्तर पर भी उनकी अच्छी पकड़ है। उनका युवा चेहरा भी उनकी इस नियुक्ति को लेकर बड़ी वजह बना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -