शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका से की सगाई, जल्द करेंगे शादी
शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका से की सगाई, जल्द करेंगे शादी
Share:

जाने माने मशहूर टीवी अभिनेता शाहीर शेख ने कुछ दिन पूर्व अभिनेत्री रुचिका कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। शाहीर तथा रुचिका शादी करने की योजना बना रहे हैं। शाहीर एवं रुचिका ने पहले ही सगाई कर चुके हैं। जिस फोटो को शाहीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उस फोटो पर शाहीर तथा रुचिका के प्रशंसक बहुत प्यार दे रहे है तथा साथ में कमेंटस भी कर रहे है। दोनों एक दूसरे को बहुत वक़्त से जानते है बीते कई समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। 

शाहीर ने अपनी मंगेतर का हाथ पकड़े हुए एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनकी मंगेतर रुचिका का हाथ सगाई की अंगूठी से और सुंदर लग रहा है। इस फोटो से ऐसा लगता है, कि रुचिका की प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं है, क्योंकि वह फोटोज में बहुत प्रसन्न नजर आ रही है। रुचिका के साथ प्यार का इजहार करने के पश्चात् दोनों को टेलीविज़न तथा बॉलीवुड के कालाकारों ने बधाई दी। एकता कपूर, श्रिया पिलागांवकर, अनिता हस्सनंदनी, क्रिस्टल डिसूजा, तुषार कपूर सहित कई स्टार्स ने उन्हें इस रिश्ते की शुभकामनाएं दी। हालांकि अपनी शादी को लेकर शाहीर शेख को प्रतिक्रिया नहीं दी है। शाहीर ने फर्स्ट टाइम अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है।

शाहीर तथा रुचिका लगभग 2 वर्ष से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं, और कहा जा रहा हैं दोनों नवंबर में ही एक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कोरोना को ध्यान में रखते हुए दोनों की शादी फिलहाल एक कोर्ट मैरिज ही होगी। किन्तु उनके शादी को लेकर काफी सारी योजना हैं तो अगले वर्ष फरवरी में वो अच्छे से रचाएंगे शादी। शाहीर से सबंधित एक सूत्र ने बताया, "महामारी की वजह से दंपति की कम महत्वपूर्ण शादी होगी।

13 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रह चुकी हैं रूपा गांगुली

कौन जीतेगा बिग बॉस 14? शहनाज गिल ने दिया चौंकाने वाला जवाब

अली गोनी और कविता कौशिक के बीच छिड़ी जंग, मची भारी तोड़फोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -