बाढ़ के पानी में गाना गाते हुए इस मशहूर एक्टर ने चलाई नाव, वीडियो ने मचाई धूम
बाढ़ के पानी में गाना गाते हुए इस मशहूर एक्टर ने चलाई नाव, वीडियो ने मचाई धूम
Share:

हाल ही में चेन्नई से एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर रफ़्तार से वायरल हो रहा है जिसमें लोकप्रिय तमिल अभिनेता मंसूर अली खान बाढ़ के पानी में अपने घर के बाहर एक नाव में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को अभिनेता ने एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें वह अपने घर के सामने आई बाढ़ के पानी में एक नाव के रूप में बाथटब का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं।

वही भारी वर्षा से राहत नहीं प्राप्त होने से चेन्नई के कई भागों में पानी भर गया है। शहर के लिए फिर से रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद भी चेन्नई के कई भागों में जल स्तर बढ़ रहा है जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वही चेन्नई में अभी तक शुक्रवार से निरंतर भारी वर्षा हो रही है। पहले से ही बाढ़ से जूझ रहे शहर में और तेज वर्षा का अंदाजा लगाया गया है। 

वही अपने आप को इस हालात में देखते हुए अभिनेता ने एक अस्थायी नाव में पैडलिंग करना आरम्भ कर दिया। अभिनेता के एक नजदीकी सूत्र ने कहा कि "उन्होंने जो वीडियो डाला है वह नुंगमबक्कम में उनके घर के बाहर का है। उनके क्षेत्र में जल स्तर बढ़ गया है तथा वह जिस मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, उस पर जोर देना चाहते हैं।" वही 'नाव' में मंसूर अली खान तमिल में एक सांग गा रहे हैं, जिसकी पहली पंक्ति का अर्थ है, 'यदि कोई पैदा हुआ है, तो उसे तमिलनाडु में पैदा होना चाहिए और चेन्नई में तैरना चाहिए...'

रिलीज हुआ RRR का नया गाना ‘जननी’, देखकर झलके लोगों के आंसू

SHOCKING! तलाक के बाद 'bisexual' बनीं सामंथा!

बाला की फिल्म में नजर आएंगी साउथ की ये सुपरहिट जोड़ी!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -