व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय है अभिनय बिंद्रा
व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय है अभिनय बिंद्रा
Share:

भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे है। अभिनव बिंद्रा का जन्म 28 सितंबर 1982 को देहरादून में हुआ था। इनके पिता का नाम अर्पित बिंद्रा हैं। वह एक कारोबारी हैं। इनकी माता का नाम बब्बी बिंद्रा हैं। इन्होंने देहरादून में स्थित कुलीन डॉन स्कूल में आरम्भिक शिक्षा प्राप्त की, किन्तु बाद में चंडीगढ़, पंजाब में स्थित सेंट स्टीफन स्कूल में चले गए। साल 2000 में, उन्होंने अपनी हाईस्कूल की एजुकेशन पूरी की। उन्होंने कोलोराडो विश्वविद्यालय से बिजनेस प्रशासन स्नातक की उपाधि हासिल की।

वही अभिनव बिंद्रा एक लोकप्रिय भारतीय शूटर हैं जिन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर भारत को वैश्विक शूटिंग मानचित्र पर रखा था। वह व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण हासिल करने वाले पहले इंडियन हैं। एक पंजाबी सिख परिवार में पैदा हुए, बिंद्रा ने शुरुआती उम्र से शूटिंग में रुचि दिखाई और अपनी रुचि को प्रोत्साहित करने के लिए, उनके माता-पिता के द्वारा पंजाब के पटियाला में अपने घर पर एक इनडोर शूटिंग रेंज स्थापित की गई थी।

साथ ही अभिनव ने 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों में 15 साल की उम्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा इस खेल में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे। उन्होंने 2001 म्यूनिख विश्व कप में कांस्य पदक 597/600 के स्कोर जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाकर सबका ध्यान अपनी तरफ अट्रैक्ट किया। उसके पश्चात् उसने कभी पीछे नहीं देखा और उसका करियर ग्राफ ऊपर और ऊपर चला गया। ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के अतिरिक्त उन्होंने बीते कुछ वर्षों में राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीते हैं और उन्होंने विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप भी जीती है। बिंद्रा का मुख्य योगदान यह हैं कि उन्होंने कई उभरते निशानेबाजों को खेलने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ अभिनव बिंद्रा ने कई सफलताएं अर्जित है।

IPL 2020: CSK की हार पर सहवाग का तंज- 'अगली बार बैटिंग करने ग्लूकोज़ चढ़ाकर आना पड़ेगा'

IPL 2020: KKR और SRH के बीच आज होगी भिड़ंत, वार्नर-रसेल पर होंगी सबकी नज़र

गावस्कर ने दिया अनुष्का को जवाब, कहा- मेरा कमेंट विराट की प्रैक्टिस को लेकर था

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -