छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्राओं पर एसिड अटैक
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्राओं पर एसिड अटैक
Share:

गुरदासपुर : पंजाब राज्य के गुरदासपुर में छेड़छाड़ को लेकर एक मामला बढ़ गया है। दरअसल कुछ लड़कियों ने छेड़छाड़ होने पर 2 लड़कों का विरोध किया था। इस दौरान कक्षा 8 वीं की छात्राओं पर तेजाब फैंक दिया गया। तेजाब के चलते छात्रा गंभीररूप से झुलस गईं। दूसरी ओर 5 छात्राऐं घायल हो गईं। छात्राओं को गंभीर हालत में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। दरअसल ये छात्राऐं कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इन छात्राओं की परीक्षाऐं चल रही हैं। जब छात्राऐं परीक्षा देकर बाहर निकलीं तो पहले से ही मौजूद युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवकों ने छात्राओं पर फब्तियां कसीं। जब छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपी लड़कों ने छात्राओं पर तेजाब फैंक दिया। ऐसे में लड़कियां घबरा गईं। उन्हें कुछ नहीं सूझा। तेजाब की जलन से उनके चहेर और अन्य स्थल झुलस गए।

तेजाब फैंकने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दर्द से कराह रही लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा इस मामले में कहा गया कि राज्य सरकारों को इस मामले में कड़े कदम उठाने होंगे। समाज के लोगों को ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले करना चाहिए। उन्होंने इस तरह के मामलों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में उठाने की बात भी कही।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -