दिवाली से पहले गाँठ बाँध लें आचार्य चाणक्य के द्वारा कही गई धन से जुडी यह बातें
दिवाली से पहले गाँठ बाँध लें आचार्य चाणक्य के द्वारा कही गई धन से जुडी यह बातें
Share:

जीवन में व्यक्ति पैसों को पाने के लिए सबसे अधिक संघर्ष करता है, लेकिन जब पैसा आ जाता है तो व्यक्ति उसे पानी की तरह बहाना शुरू कर देता है। हालाँकि आचार्य चाणक्य का मानना था कि यदि आपको जीवन में धन और समृद्धि को बनाए रखना है, तो आपको धन को संभालना होगा क्योंकि तभी माँ लक्ष्मी आप पर मेहरबान होंगी। दिवाली से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं वो बातें जिन्हे आचार्य चाणक्य ने बताया है। वह धन को सच्चा मित्र कहते थे और उन्होंने बताया है कि क्या करने के बाद आप धन को एकत्र कर सकते हैं और माँ लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।

1. आचार्य चाणक्य ने कहा है धन को फिजूल खर्च करने से बचें। पैसे की बचत करना सीखिए ताकि आपके बुरे वक्त में ये आपके काम आ सके।

2. आचार्य चाणक्य ने कहा है अगर आप अपने धन को बढ़ाना चाहते हैं तो इसे कभी रोककर मत रखिए, इसका निवेश कीजिए।

3. आचार्य चाणक्य ने कहा है आपके पास कितना धन है, इन बातों को कभी किसी से साझा न कीजिए।

4. आचार्य चाणक्य ने कहा है धन हमेशा मेहनत से कमाना चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से कमाया हुआ धन लंबे समय तक नहीं टिक पाता। उसका नाश हो जाता है।

5. आचार्य चाणक्य ने कहा है अगर जीवन में सफल होना है, बड़ा मुकाम पाना है तो रहने के लिए हमेशा ऐसा स्थान चुनें जहां रोजगार के साधन हों।

6. आचार्य चाणक्य ने कहा है अगर माता लक्ष्मी की कृपा आप पर है और आपके पास अच्छा धन है तो इसे दान और पुण्य कार्यों में जरूर लगाएं। कहते हैं दान को शास्त्रों में श्रेष्ठ कार्य माना गया है।​

आज इन संदेशों और स्टेटस से दें अपनों को छोटी दिवाली की बधाई

दिवाली: 1500 किलो से अधिक शुद्ध सोने से बना है ये मंदिर, 7 साल में बनकर हुआ तैयार

दिवाली पर इन बीमारी वाले रोगियों को रखना होगा अपना खास ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -