दुष्कर्म के आरोपी का पेड़ पर लटका मिला शव
दुष्कर्म के आरोपी का पेड़ पर लटका मिला शव
Share:

आगरा : शहर के एत्माद्दौला के पास यमुना किनारे पेड़ से बांधे गए फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक मैनपुरी के थाना घिरोर के दुष्कर्म के मामले में आरोपी था। मामला आत्महत्या का है रविवार को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी की एक युवक ने फांसी लगाई है  

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन आगरा आ गए। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला कि माने तो मृतक आगरा की एक ऑयल मिल में मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उस पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा था। 

तनाव में था मृतक 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर साल 2016 में एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा था। मामले में उसे जेल भेजा गया था। छह महीने पहले ही छूटकर आया था। इस केस में वादी पक्ष की ओर से गवाही हो चुकी थी। अब केस में बहस चल रही थी। 15 दिन पहले मृतक तारीख पर आया था। तब तो वह वापस घर चला गया। सात दिन पहले घर से निकल गया। इसके बाद उसका पता नहीं चल सका। अब उसका शव फांसी पर लटका मिला। आशंका है कि कोर्ट के फैसले के आने से पहले वह तनाव में आ गया होगा। उसने घर से आने के बाद ही फांसी लगाई। 

बस ना रोकने पर युवकों ने किया ड्राइवर का ऐसा हाल

अपने इस शौक को पूरा करने के लिए करते थे चोरी, हुए गिरफ्तार

महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा अब यह प्रदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -