भाजपा नेता की कार से हुई टक्कर तो आधे घंटे तक रोकी गई एंबुलेंस
भाजपा नेता की कार से हुई टक्कर तो आधे घंटे तक रोकी गई एंबुलेंस
Share:

रोहतक। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नेता दर्शन नागपाल को लेकर हंगामा हो गया है। दरअसल दर्शन नागपाल के वाहन से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत हो जाने से एंबुलेंस को लगभग आधे घंटे तक रोककर रखा गया, एंबुलेंस में सवार मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल सका। ऐसे में मरीज ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ितों को लेकर जानकारी सामने आई है कि उनका कहना है कि उनकी एंबुलेंस को लगभग आधे घंटे तक रोककर रखा गया था।

दरअसल हरियाणा में भाजपा नेताओं या उनके पुत्रों के कथिततौर पर आपराधिक मामलों में फंसने के कारण भारतीय जनता पार्टी की मुश्किल हो रही है। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र पर एक लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा। इस मामले में पीड़िता और एक प्रशासनिक अधिकारी की पुत्री वर्णिका कुंडू ने आरोप लगाए हैं।

इस घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के विरोधी सक्रिय हो गए हैं। पीड़िता का कहना था कि वह मध्यरात्रि लगभग 12.15 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 8 से अकेली वाहन चलाकर पंचकुला जा रही थीं इस दौरान दोनों युवकों द्वारा उनका पीछा किया गया था। इस मामले में पीड़िता ने कहा था कि आरोपियों ने अपनी कार उसकी कार के सामने लाकर उसका रास्ता बाधित किया था। 

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास पर छेड़छाड़ का आरोप

इंजीनियरो के लिए हरियाणा में निकली 67 पदों पर भर्ती

हिसास में खुलेगा पीटीएस, राज्य पुलिस में बनेगी महिला पुलिस बटालियन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -