हिमाचल में हादसा, बस नदी में गिरी
हिमाचल में हादसा, बस नदी में गिरी
Share:

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस के व्यास नदी में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल इस बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंडी के साथ लगे बिंद्रामनी के समीप दुर्घटना हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में चीख - पुकार मच गई। कुछ लोग प्रभावितों को बचाने के लिए उस ओर दौड़े।

मौके पर राहत पहुंचाने के लिए कुछ लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। राहत दल द्वारा प्रभावितों को निकालने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुछ लोग नदी में डूब गए। हादसे में मारे गए लोगों के शवों को निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह बस मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 लोग सवार थे। उक्त बस अनियंत्रित हो गई और व्यास नदी में गिर गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -