भारी बारिश के चलते हुआ हादसा, नाले में बही महिला
भारी बारिश के चलते हुआ हादसा, नाले में बही महिला
Share:

इंदौर/ब्यूरो। आपको बता दे की शहर में इन दिनों झमा झम बारिश का दौर चल रहा है जिसके चलते कई नदी नाले उफान पर दिखाई दे रहे है और इतना ही नहीं पानी भाव इतना है की सड़क पर भी पानी भर चूका है जिसके चलते लोगो को कई प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़  रहा है  बारिश के चलते शासन प्रशासन भी अलर्ट दिखाई दे रहा है मूसलाधार बारिश के कारण कई हादसे भी समाने आ रहे है।   

आपको बता दे की भरी बारिश के चलते लोगो द्वारा भरी लापरवाही बरतने की घटनाये भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला शहर के क्षेत्र से संबञें आया है जिसमे एक महिला नाले में बही गई। हादसे की सूचना के बाद महिला की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है की महिला अपने घर की दूसरी मंजिल से कचरा फेंक रही थी इसी दौरान वह नाले में गिर गई।

जानकारी के अनुसार घटना इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। महिला दुर्गा जायसवाल पति प्रदीप उम्र 26 साल अपने घर के दूसरी मंजिल से कचरा फेंक रही थी।  इसी दौरान वह नाले में गिर गई। बताया जाता है उसके घर के पीछे नाला है और बारिश के कारण नाला लबालब भरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है। महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के विशाल नगर की बताई जा रही है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा सम्मान

अंकुर अभियान में भी इंदौर अव्वल

महापौर द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सिटी बसों में मुफ्त सफर का उपहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -