एनसीपी नेता छगन भुजबल के यहां पड़ा ACB का छापा-महाराष्ट्र
एनसीपी नेता छगन भुजबल के यहां पड़ा ACB का छापा-महाराष्ट्र
Share:

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा नाम छगन भुजबल और उनके सहयोगियों के करीब 17 स्थानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा छापे मारे गए। विभाग द्वारा दी गई दबिश महाराष्ट्र सदन के पुनर्निर्माण में किए गए घोटाले को लेकर दी गई मामले में विभाग ने पूर्व मंत्री भुजबल और उनके पुत्र के साथ भतीजे पर कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।मिली जानकारी के अनुसार एसीबी द्वारा मुंबई, पुण, नासिक और ठाणे पर भी कई तरह की कार्रवाई की गई। इस दौरान कहा गया कि इस तरह की कार्रवाई केवल जांच का एक हिस्सा है। इस कार्रवाई की बाकायदा वीडियो रिकाॅर्डिंग भी करवाई गई है।

प्राथमिकी तौर पर बीते सप्ताह कहा गया कि एसीबी द्वारा मुंबई, पुणे, नासिक और ठाणे पर भी कारईवाई की गई। हालांकि इस बारे में यह भी कहा गया कि यह कार्रवाई किसी तरह से भी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं की गई है। यह जांच का एक हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कोपरनिकस में महाराष्ट्र सदन का पुर्निर्माण किया गया है। इसके पुर्ननिर्माण को लेकर करीब 100 करोड़ खर्च हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के सत्ता में आते ही अब एक के बाद एक कांग्रेस के कार्यो की कलई खुलती नज़र आ रही है। हालांकि भाजपा द्वारा इसे बदले की राजनीति से प्रेरित नहीं माना जा रहा है लेकिन माना तो यही जा रहा है कि भाजपा अपने उपर वार करने वाले कांग्रेस और इसके घटक दलों को तोड़ने में लगी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -