एकता कपूर से भिड़ चुकीं हैं यह भोजपुरी एक्ट्रेस, खेसारीलाल के साथ जमकर किया रोमांस
एकता कपूर से भिड़ चुकीं हैं यह भोजपुरी एक्ट्रेस, खेसारीलाल के साथ जमकर किया रोमांस
Share:

भोजपुरी सिनेमा में जिन अदाकाराओं का नाम सबसे चर्चित है, उनमें काजल राघवानी भी शामिल है। 29 साल की काजल राघवानी ने भोजपुरी सिनेमा में ख़ूब नाम कमाया है। अब तक 33 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी काजल राघवानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज के समय में वे भोजपुरी सिनेमा में एक बड़ा नाम है। कई लोगों को यह भी लगता है कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल के साथ उनका अफेयर है, हालांकि ऐसा कुछ नहीं है। 

 

दरअसल, बात यह है कि भोजपुरी सिनेमा में काजल ने जितनी भी फ़िल्में की है, उसमे से करीब आधी फ़िल्में उनकी खेसारी के साथ ही है। ऐसे में इन दोनों को फैंस ने कई बार पर्दे पर साथ में देखा है और लोगों को लगता है कि दोनों एक-दूसरे के प्रेम में गिरफ्तार है, हालांकि काजल राघवानी खुद साक्षात्कार में बता चुकी है कि वे सिंगल है। वहीं खेसारी भी पहले से ही विवाहित है और उनके दो बच्चे भी है। दोनों को फिल्मों के अलावा भी कई मौकों पर साथ देखा जाता है और दोनों कई स्टेज शो भी साथ में अब तक कर चुके हैं। 

साल 2011 में काजल ने भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण किया था। उनकी पहली फिल्म ‘सुगना’ थी। मूल रूप से काजल गुजरात की रहने वाली है।  काम के सिलसिले में वे साल 2011 में मुंबई जा पहुंची थी। काजल का छोटे-मोटे विवादों से भी नाता रहा है, जिनमे उनका हालिया विवाद एकता कपूर से जुड़ा हुआ था। एकता कपूर की एक वेब सीरीज के ख़िलाफ़ जहां उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की थी। वेबसीरीज 'xxx अनसेंसर्ड 2' पर काफी विवाद हुआ था, जिसमे सैनिकों का अपमान देखने को मिला था। काजल ने अपना क्रोध एक वीडियो के माध्यम से जाहिर किया था।  उन्होंने सेना के एक जवान का वीडियो शेयर किया था और वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपनी बात रखीं थी। वीडियो में सेना का एक जवान सैनिक वर्दी के अपमान पर बोल रहा था।  

 

 

 

खेती करते नजर आए खेसारीलाल, फैंस ने किया शॉकिंग कमेंट

यदि पिता ने नहीं मारा होता बेल्ट से तो आज ये काम कर रहे होते रवि किशन

साउथ सिनेमा पर भी कोरोना का साया, पत्नी समेत यह अभिनेता निकला पॉजिटिव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -