सुशांत की पहली बर्थ एनिवर्सरी पर उनका यह ख़ास सपना पूरा करेंगे अभिषेक कपूर
सुशांत की पहली बर्थ एनिवर्सरी पर उनका यह ख़ास सपना पूरा करेंगे अभिषेक कपूर
Share:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्म आज ही के दिन हुआ था लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने साल 2020 में 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में आज सुशांत के जन्मदिन के दिन लोग उन्हें याद कर रहे हैं। वैसे सुशांत के कई सपने हैं जिन्हे लेकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया। वह आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके सपने आज भी जिन्दा है। उन्होंने अपने सपनों के बारे में अपनी डायरी में लिख रखा था। अब जब आज सुशांत की पहली बर्थ एनिवर्सरी है तो उनके खास दोस्त और काय पो छे, केदारनाथ में काम कर चुके डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने उनका एक सपना पूरा किया है।

जी दरअसल एक वेबसाइट की माने तो अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा ने सुशांत के एक सपने को फैसला लिया है। जी दरअसल उन्होंने सुशांत का सपना पूरा करने के लिए आज का दिन चुना है जो सुशांत का जन्मदिन का दिन है। आपको हम यह भी बता दें कि प्रज्ञा एक एनवायरमेंटिस्ट हैं और उन्होंने सुशांत के जन्मदिन पर पेड़ लगाने की योजना बनाई है। आज दोनों मिलकर करीब 1000 पेड़ लगाने वाले हैं। वैसे यह सपना सुशांत की लिस्ट में 11वें नंबर पर था।

सुशांत ने अपने 50 सपनों की लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो हम आपको पहले ही दिखा चुके हैं। फिलहाल प्रज्ञा ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा- 'किसी भी इच्छा को अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। सुशांत ने कई सपने देखे थे जिन्हें वह पूरा करना चाहते थे। हम सभी को तो पूरा नहीं कर सकते हैं लेकिन 1,000 पेड़ लगाना यह हम जरुर कर सकते हैं। हमे लगा उनकी बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने का यह सही तरीका है।'

किचन के तवे में छुपे है धनवान बनने के राज, इस तरह चमकाएं अपनी किस्मत

बर्ड फ्लू: केरल में 10 दिन बाद सामने आया नया मामला, दूसरी लहर के है संकेत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की सिक्किम में फिल्म सिटी के प्रस्ताव पर चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -