ऐश्वर्या के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने पहनाया ये स्पेशल ताज
ऐश्वर्या के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने पहनाया ये स्पेशल ताज
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोमवार को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन केवल परिवार के साथ मनाती हैं। इस बार भी ऐश्वर्या ने हमेशा की भांति अभिषेक बच्चन, आराध्या एवं अपनी मां के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या ने अपने जन्मदिन पर फूलों का क्राउन पहना था जिसमें वह बहुत सुन्दर लग रही थीं।

वही ऐश्वर्या के साथ-साथ बेटी आराध्या ने भी फूलों का क्राउन पहना था तथा दोनों बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अभिषेक भी इस के चलते दोनों के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने मां के साथ भी तस्वीर साझा की है। परिवार के साथ तस्वीरें साझा करने के साथ ऐश्वर्या ने लिखा कि जन्मदिन की बधाइयों और प्यार के लिए बहुत-बहुत थैंक्यू।

वही बात यदि ऐश्वर्या की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो वह आखिरी मूवी फन्ने खां में दिखाई दी थीं जो वर्ष 2018 में रिलीज हुई थी। मूवी में ऐश्वर्या के साथ राजकुमार राव एवं अनिल कपूर लीड किरदार में थे। हालांकि फिल्म को कुछ विशेष प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई थी। वही अब ऐश्वर्या फिल्म पोन्नियिन सेलवन में दिखाई देने वाली हैं। ये इंडियन तमिल फिल्म है जिसे मणि रत्नम बना रहे हैं।

जानिए अनु मलिक से जुड़ी ये दिलचस्‍प किस्से

जानिए क्यों फिल्मों से ईशा देओल ने बनाई दुरी?

बुआ बनीं सुष्मिता सेन, भाभी चारु के घर आई नन्ही परी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -