दशहरे पर अपनी नानी के घर पहुंचे अभिषेक बच्चन, मम्मी जया भी दिखी साथ
दशहरे पर अपनी नानी के घर पहुंचे अभिषेक बच्चन, मम्मी जया भी दिखी साथ
Share:

भोपाल/ब्यूरो। नवरात्र उत्सव के निमित टीटी नगर कालीबाड़ी में बंगाली समाज ने दशहरे के अवसर पर सिंदूरी खेला का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने जया बच्चन ​​​​​​बेटे अभिषेक के साथ ​मुंबई से यहां पहुंचीं। उन्होंने यहां देवी मां को सिंदूर लगाया और पूजन किया। जया-अभिषेक करीब 5 मिनट यहां रहे और फिर यहां से अपने घर के लिए रवाना हो गई। 

दशहरे के पर्व पर सभी बंगाली समाज की महिलाओं ने सिंदूर से होली खेली। देवी जी को सिंदूर लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ में आयोजन किया गया। सिंदूरी खेला शुरू होते ही आधे घंटे में बारिश से पंडाल भीग गया। बारिश के बीच महिलाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य किया।

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन बंगाली समुदाय द्वारा सिंदूर खेला की रस्म निभाई जाती है। बंगाली पंरपरा के अनुसार ऐसा माना जाता है कि देवी दुर्गा अपने चार बच्चों के साथ दुर्गा पूजा उत्सव मनाने के लिए धरती पर आती हैं। त्योहार के अंतिम दिन उदासी का माहौल छा जाता है, जब देवी दुर्गा को विदा किया जाता है। ऐसा मानना है कि देवी दुर्गा के आंसू बहे थे, इसलिए उनके गालों को पान के पत्तों से पोंछा जाता है।

 देशभर में कई तरह से मनाया जाता है दशहरा, देखें 10 अनोखी तस्वीरें

जस्टिन की वाइफ हैली ने दिखाए अपने क्लीवेज, फैंस हो गए घायल

राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे बेरोज़गार, निशाने पर गहलोत सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -