BIG B के बाद अभिषेक भी निकले कोरोना संक्रमित, BMC ने सील किया रेखा का बंगला
BIG B के बाद अभिषेक भी निकले कोरोना संक्रमित, BMC ने सील किया रेखा का बंगला
Share:

मुंबई: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार को भी गिरफ्त में ले लिया है। अमिताभ बच्चन के बाद खबर है कि अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस से ग्रसित हैं। वहीं अभिनेत्री रेखा पर भी इस महामारी की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है। उनका बंगला पूरी तरह सील कर दिया गया है। सबसे पहले यह खबर आई कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 

इसके कुछ ही मिनट बाद खुद अभिनेता ने इस बात की पुष्टि कर दी। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरी CoviD-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है। अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों की जांच कर ली गई है। रिपोर्ट का इंतजार है। जो लोग पिछले 10 दिनों में मेरे करीब आए हैं, उन सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद की कोरोना जांच करवा लें।

वहीं कई फिल्मों में अमिताभ के साथ नज़र आने वालीं दिग्गज अभिनेत्री रेखा के बंगले तक महामारी पहुंच गई है। BMC ने  रेखा के मुंबई स्थित बंगले को सील कर कर दिया है। रेखा के बंगले का गार्ड कोरोना संक्रमित पाया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैन्स उनके लिए प्रार्थना करने लगे। सोशल मीडिया पर हज़ारों की संख्या में कमेंट्स किए जा रहे हैं।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए अमिताभ बच्चन, नानावटी हॉस्पिटल में हुए भर्ती

अभिनेता रंजन सहगल का आकस्मिक निधन, 36 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे बकवास फ़िल्में, शाहरुख-सलमान-ऋतिक का नाम शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -