पाकिस्तान में नहीं है दाऊद : अब्दुल बासित
पाकिस्तान में नहीं है दाऊद : अब्दुल बासित
Share:

नई दिल्ली : अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन की इंडोनेशिया में गिरफ्तारी किए जाने के बाद माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के भारत लाने की तैयारियों पर सरकार ध्यान दे रही है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक बार फिर इस तथ्य को नकार दिया कि दाऊद पाकिस्तान में है। उनका कहना था कि पाकिस्तान ने दाऊद को नहीं रखा है। थिंक टैंक बेंगलुरू और इंटरनेशनल सेंटर, तक्षशिला इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित किए गए समारोह में उन्होंने कहा कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है। उनका कहना है कि सरकार को उनका पता नहीं ज्ञात है। उन्होंने भारत से कहा कि यदि भारत को दाऊद को लेकर कोई जानकारी है तो वे जरूर बताऐं। 

मिली जानकारी के अनुसार जमात - उद - दावा को लेकर यह बात भी स्पष्टतौर पर कही गई है कि यह एक परमार्थ संस्था है, मगर यदि किसी भी तरह का उचित कारण पाया गया, जिस पर रोक लगाने की बात भी उन्होंने की। पाकिस्तान के उच्चायुक्त बासित द्वारा यह भी कहा गया कि जमात - उद - दावा एक परमार्थ संगठन है, मगर फिर भी इसे आॅब्ज़रवेशन में लिया गया है। किसी भी तरह का कोई कारण पाया जाता है तो उस पर रोक लगाई जा सकती है। 

इसके पूर्व उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ा देश है जिसमें हिंसा को समाप्त करने के लिए जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। उनका कहना था कि पाकिस्तान ईमानदारी व गंभीरता से इस लक्ष्य हेतु भारत के साथ काम करने हेतु  तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी आतंकवाद नहीं चाहता है। वह हिंसा को समाप्त करने की मंशा रखता है। जिसके लिए वे भारत के साथ कार्य करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना था कि भारत एक बड़ा देश है और इसके लिए उनके कंधों पर अधिक जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कश्मीर मसले पर भी कहा कि यह एक कठिन मसला है जिसे लोकतांत्रिक तरीके से हल करने की जरूरत है। पाकिस्तान में भी लोकतंत्र बना हुआ है। उन्होंने सिविल सोसायटी के हस्तक्षेप की इस मामले में आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि पाकिस्तान को भी सम्मान की नज़रों से देखा जाना चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -