फिरौती या बलात्कार नहीं शादी के लिए हुए सबसे ज्यादा अपहरण
फिरौती या बलात्कार नहीं शादी के लिए हुए सबसे ज्यादा अपहरण
Share:

नई दिल्ली : अपरहण के मामले को लेकर हाल ही में एक खुलासा हुआ है कि देश में हर 100 में से करीब 40 महिलाओं का अपहरण शादी के लिए किया गया. ये बात हाल ही में किए गए नैशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के डेटा से सामने आई है. ये पहला मौका है जब NCRB ने ये जानकारी सार्वजनिक की हो. 2014 के NCRB डेटा के अनुसार पिछले साल 31,000 के करीब महिलाओं का अपहरण हुआ. इसमें से ज्यादातर अपहरण महिलाओं को विवाह के लिए मजबूर करने के लिए किया गया था, जबकि 1,500 से ज्यादा लोगों का महिलाओं का अपहरण करने के पीछे का मकसद उसकी हत्या करना था.

डेटा के अनुसार अपहरण के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है यहाँ पिछले साल 7,338 महिलाओं का अपहरण किया गया. जिनमे से करीब 50 फ़ीसदी महिलाओं को शादी के इरादे से अगवा किया गया. बिहार अपहरण के मामले में दूसरे नंबर पर है यहाँ 4,641 मामले सामने आए हैं, लेकिन यहाँ महिलाओं से जबरदस्ती विवाह करने का प्रतिशत 70 है. वहीँ असम में 3,883 महिलाओं का अपहरण हुआ जो यहाँ की आबादी के हिसाब से काफी ज्यादा है. 

फिरौती के लिए अपहरण

फिरौती के लिए अपहरण के मामले में पश्चिम बंगाल (101) पहले, उत्तर प्रदेश (83) दूसरे और बिहार तीसरे नंबर पर (62) है.

अपहरण के बाद हत्या

अपहरण के बाद हत्या के मामले में असम सबसे आगे है. इस कारण से यहाँ पिछले साल 632 हत्याएं की गई कहीं दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है. जहाँ इस तरह के 539 मामले सामने आए हैं.

क्या है कारण?

पुलिस के अनुसार जब भी एक लड़का और एक लड़की शादी के लिए घर से भागते हैं तो लड़की के घर वाले लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराते हैं. इसलिए शादी के लिए अपहरण के मामले ज्यादा सामने आते हैं. 

कहाँ कितने अपहरण (महिला व पुरुष)

प्रदेश                                  अपहरण की संख्या 

उत्तर प्रदेश                              12,361  

मध्य प्रदेश                               7,833  

 बिहार                                     6,570

पश्चिम बंगाल                            6,110 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -