Jan 14 2016 06:33 PM
रामपुर। उतर प्रदेश के संभल जिले की पुलिस ने एक 11वीं पढ़ने वाली छात्रा को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़वाया। लड़की को रामपुर गांव से अगवा किया गया था। ये वही रामपुर है, जहां से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान है। अपहरणकर्ताओं के गिरफ्त से छुटने के बाद छात्रा ने जो बताया उससे सभी दंग रह गए।
उसने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे 70 हजार रुपए की बोली लगाकर बेच दिया था। मामले की जांच कर रहे महेश प्रसाद ने बताया कि तीनों आरोपी बदांयू जिले के है। लड़की को बेचने से पहले उन्होने एक गांव में उसे 4 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर पर छापा मार कर लड़की को छुड़वाया।
इस मामले में एफआईआर दर्ज कर इसे रामपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारिक मोहम्मद ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी आरोपियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया गया है। अगवा लड़की का बयान दर्ज कराने के लिए अब उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED