आखिर कौन करेगी कार्तिक संग आशिकी...?
आखिर कौन करेगी कार्तिक संग आशिकी...?
Share:

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मूवी 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) जब से अनाउंस हुई तब से वह निरंतर चर्चाओं में बने हुए है। जितना वह चर्चाओं में  हैं, उतना ही इस मूवी में लीड एक्ट्रेस को लेकर बातें भी की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ था। अब खबर आ रही है कि मूवी 'आशिकी 3' कार्तिक आर्यन संग किस एक्ट्रेस को अवसर प्रदान किया जा रहा है। अनुराग बसु (Anurag Basu) के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी को लेकर कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है।

'आशिकी 3' के लिए रश्मिका मंदाना पहली पसंद: कार्तिक आर्यन की मूवी 'आशिकी 3' को लेकर लोगों के बीच बहुत ही ज्यादा क्रेज देखने के लिए मिला है। जब से ये मूवी अनाउंस हुई है तब से फैंस इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं। मूवी के लिए कार्तिक आर्यन का नाम लीड एक्टर के तौर पर फाइनल हो गया था लेकिन एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा भी की जा रही है। खबरों का कहना है कि साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को मेकर्स ने फाइनल किया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक एलान किया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स मूवी'आशिकी 3' में फ्रेश जोड़ी को चाहते हैं कि इसलिए कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना को लेना चाह रहे है। मूवी के अनाउंसमेंट के उपरांत कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका पादुकोण, कृति सेनन और श्रद्धा कपूर का नाम चल रहा था।

'आशिकी' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर भी बदले: मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि वर्ष 1990 में 'आशिकी' रिलीज हुई थी। इस मूवी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। इस मूवी का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था। वर्ष  2013 में 'आशिकी 2' रिलीज हुई थी। इस मूवी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था। इन दोनों मूवीज को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इन मूवीज  के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया था। 

बिपाशा बसु को अस्पताल लेकर पहुंचे करण सिंह ग्रोवर, जल्द मिलेगी खुशखबरी

'कोड नेम तिरंगा' के एक्शन सीन्स पर परिणीति चोपड़ा ने किया शॉकिंग खुलासा

रैम्प पर पहुँचते ही डांस करने लगीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -