ICU में एडमिट हैं 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय, आया था ब्रेन स्ट्रोक
ICU में एडमिट हैं 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय, आया था ब्रेन स्ट्रोक
Share:

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय को लेकर एक बड़ी और बुरी खबर आई है। जी दरअसल वह इस समय मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 28-29 नवंबर के बीच रात 1।25 बजे उन्हें मुंबई के‌ नानावती अस्पताल में एडमिट किया गया है। जी दरअसल उन्हें प्रोग्रेसिव ब्रेन स्ट्रोक आया है और इसी वजह से वह इस समय अस्पताल में एडमिट हैं। आप जानते ही होंगे वह अपनी फिल्म 'आशिकी' के कारण सुर्ख़ियों में रहे थे।

उनकी यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए थे। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक राहुल रॉय करगिल में फिल्म 'LAC - लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गये और उसके बाद ही उन्हें इलाज के लिए मुम्बई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है राहुल रॉय को 7 दिन पहले करगिल में चल रही शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में एडमिट किया गया था।

उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई इस वजह से उन्हें मुंबई के‌ नानावती अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस समय राहुल रॉय ICU में एडमिट हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि वह इस समय सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं। कहा जा रहा है उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने में कुछ समय लग सकता है। अब इस समय सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

तो क्या भाई अरबाज जैसे सोहेल भी हो चुके हैं पत्नी से अलग, लोगों ने पूछे सवाल

'मैं एक लैला हूं और मेरे हजारों मजनूं हैं'... भाजपा की B टीम बताए जाने पर बोले ओवैसी

15 लाख दीयों से जगमगा उठेगी काशी, अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी मनाएंगे 'देव दिवाली'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -