अब AAP के प्रवक्ता संजय सिंह ने राहुल को कहा 'पप्पू'
अब AAP के प्रवक्ता संजय सिंह ने राहुल को कहा 'पप्पू'
Share:

बलिया : पार्टी के मुखिया के बाद अब उनके साथी भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आँख दिखा रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा राहुल को बच्चा कहे जाने के बाद अब आम आदमी पार्ची के प्रवक्ता संजय सिंह ने भी राहुल को पप्पू कहा है। संजय सिंह ने कहा कि जिसे ये तक नही पता कि रेल मंत्रालय किसके अंतर्गत आता है वो पप्पू नही तो और क्या है।

संजय सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकारों से बात कर रहे थे, तभी उन्होने यह बात कही। बता दें कि रेलवे द्वारा नया यात्री टर्मिनल बनाने के लिए पश्चिमी दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में रेलवे ने करीब 500 झुग्गी झोपड़ियों को नष्ट कर दिया। जिसके बाद ही राजनीति शुरु हो गई।

हालात को देखने औख बेघर हुए लोगो का दुख बांटने जब राहुल शकूरबस्ती पहुंचे तो वहां भी आप कार्यकर्ताओं ने भागो-भागो  नारे लगाए। केजरीवाल ने भी इस संबंध में ट्वीट कर कहा था कि राहुल अभी बच्चे है। इसी बयान के बाद सिंह ने भी राहुल को पप्पू कह दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -