मान नहीं अरविंद से मुकाबला चाहते है बादल
मान नहीं अरविंद से मुकाबला चाहते है बादल
Share:

नई दिल्ली: पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, भगवंत मान से नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल से चुनावी मुकाबला करना चाहते है। बादल ने केजरीवाल को उनके सामने चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। गौरतलब है कि अगले वर्ष पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है तथा रविवार को आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सांसद भगवंत मान को सुखबीर सिंह बादल के सामने चुनावी मुकाबले में उतारने का ऐलान किया है।

केजरीवाल ने मान के नाम की घोषणा, रविवार को पंजाब के जलालाबाद में आयोजित रैली के दौरान की थी। सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से ही विधायक है। उनका कहना है कि केजरीवाल खुद मैदान में उतरे। हालांकि उनका यह भी कहना है कि मान से वे मुकाबला करने के लिये तैयार है लेकिन केजरीवाल को डमी उम्मीदवार उतारने की बजाय खुद ही मैदान में आना चाहिये।

रविवार को केजरीवाल ने जलालाबाद में रैली को संबोधित करते हुये न केवल कांग्रेस पर हमला बोला वहीं नोटबंदी के मामले को लेकर मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया। आप सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल पंजाब में 30 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर बीस से अधिक रैली आयोजित करेंगे।

Twitter पर सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले देश के दूसरे नेता अरविंद केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -