एक ही दिन में दो बार गिरफ्तार किए गए AAP के ये विधायक
एक ही दिन में दो बार गिरफ्तार किए गए AAP के ये विधायक
Share:

नई दिल्ली : कई दिनों से शांत चल रहे आम आधमी पार्टी के नेता एक बार फिर विवादों में आ गए है। दिल्ली के हरी नगर से आप विधायक जगदीप सिंह को पुलिस ने एक ही दिन में दो बार गिरफ्तार किया। हंगामे के बाद में वो जमानत पर रिहा हो गए।

विधायक को कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पुलिस को गिरफ्तार करना पड़ा। उन पर झगड़ा करने और धमकी देने का आरोप लगा है। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई थी।

इसके बाद रात में पुलिस ने उन्हें एक बार फिर से गिरफ्तार किया औऱ थाने ले जाकर बेल बॉन्ड भरकर छोड़ दिया। इस पर जगदीप सिंह का कहना है कि उन्होने पहले जो बेल बॉन्ड भरा था, उसे पुलिस ने फाड़ दिया और दोबारा उनसे बेल बॉन्ड भरवाया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -