AAP मंत्री के भाई के खिलाफ दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मामला
AAP मंत्री के भाई के खिलाफ दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मामला
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शहर के मध्य दिल्ली के हौज रानी क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दिल्ली के मंत्री के भाई पर इस तरह का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी द्वारा कहा गया कि आरोपी फुरकान अहमद द्वारा किसी महिला से कथित तौर पर अशोभनीय व्यवहार किया गया।

इस महिला को फुरकान अहमद ने अश्लील इशारे किए। यह महिला निर्माण के मसले को लेकर नगरीय निकाय से नोटिस मिलने के बाद कार्यालय में पहुंची थी। जिस पर आम आदमी पार्टी के विधायक के कार्यालय में मौजूद फुरकान ने अश्लील इशारे किए। महिला ने इस पर आपत्ती जताई। जिस पर आरोपी ने महिला को धमकी दे डाली।

महिला ने परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। उल्लेखनीय है कि फुरकान के भाई और राज्य के पर्यावरण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लमारान से विधायक हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -