यूपी चुनाव: क्या साइकिल को मिलेगा झाड़ू का साथ ? अखिलेश से संजय सिंह ने की अचानक मुलाकात
यूपी चुनाव: क्या साइकिल को मिलेगा झाड़ू का साथ ? अखिलेश से संजय सिंह ने की अचानक मुलाकात
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राजयसभा सदस्य संजय सिंह के शनिवार को यानी आज अचानक से समाजवादी पार्टी (सपा) के लखनऊ स्थित कार्यालय पहुंचने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल का दौर है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इस खबर के बाद से सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है, कयास लग रहे हैं कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप और सपा हाथ मिला सकते हैं।

संजय सिंह ने अखिलेश से मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने सपा मुखिया को जन्मदिन की बधाई दी और राज्य के मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लखनऊ स्थित सपा के हेडक्वार्टर में हुई। राज्य में विधानसभा चुनावों में कुछ माह ही बाकी रह गए हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी की अखिलेश से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

इस सवाल पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और आप का गठबंधन हो सकता है, सिंह ने कहा, हम अभी इस संबंध में कुछ भी नहीं कह सकते। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आप राज्य के सियासी मैदान में अपने कदम जमाने का प्रयास कर रही है और विभिन्न मुद्दों पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को घेर रही है।

कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण 3 महीने बंद रहने के बाद फिर शुरू हुए स्कूल

यूपी जिला पंचायत चुनाव: भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर जारी, 21 सीटों पर निर्विरोध जीत चुकी है BJP

लंदन अचल संपत्ति सौदे के मामले में वेटिकन ट्रिब्यूनल ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -