चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
Share:

शिमला: इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। किन्तु चुनाव से पहले ही AAP को एक और झटका लगा है। बता दें कि प्रदेश महिला मोर्चा की प्रमुख के साथ ही कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं पार्टी ने सामूहिक इस्तीफे के पश्चात् प्रदेश इकाई को भंग कर दिया है।

आपको बता दें कि सोमवार को हिमाचल प्रदेश की AAP की महिला मोर्चा प्रमुख ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष संगीता, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष आशीष कुमार तथा डीके त्यागी बीजेपी में सम्मिलित हो गए। इससे पहले 8 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और 2 अन्य नेता बीजेपी में सम्मिलित हो गए थे।

वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने सूबे में प्रदेश स्तर का अपना संगठन भंग कर दिया है। अब पार्टी अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर योग्यता के आधार पर अपने संगठन का पुनर्निर्माण करेगी। AP के राज्य चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की तरफ से एक पत्र के माध्यम से ये जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि AAP योग्यता के मुताबिक संगठन निर्माण के तहत हिमाचल प्रदेश के प्रदेश स्तर के संगठन को भंग कर रही है। जबकि विधानसभा स्तर का संगठन जारी रहेगा।  गौरतलब है कि हाल ही में AAP के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर तथा ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने जेपी नड्डा के आवास पर अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। इस के चलते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बोला था कि हिमाचल के लोग अपना अपमान कभी नहीं सहन करते, इसलिए AAP के तीनों नेता अपने तथा हिमाचल के स्वाभिमान के लिए भाजपा में सम्मिलित हुए हैं। 

गुजरात पहुंचे मनीष सिसोदिया, स्कूल देखकर बोले- 'यह एक तरह का मजाक है...'

जगन मोहन रेड्डी की नई कैबिनेट ने ली शपथ, यहां देंखे सूची

गुटबाजी के आरोप से आहत हुए कांग्रेस MLA, बोले- 'जांच में दोषी पाया गया तो दे दूंगा इस्तीफा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -