आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को लेकर किया हमला
आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को लेकर किया हमला
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली जिला क्रिकेट संगठन में भ्रष्टाचार को लेकर वित्तमंत्री अरूण जेटली पर हमला किया गया। डीडीसीए में भ्रष्टाचार किए जाने को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली पर हमला किया गया। डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली को लेकर खुलासा किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला कर दिया है।

आम आदमी पार्टी द्वारा तंज कसते हुए आरोप लगाए गए कि डीडीसीए में घोटाला करने के आरोपी केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली को क्लीन चिट दी गई है, यदि उन्हें पहले ही क्लीन चिट मिल गई तो फिर न्यायालय के मायने क्या हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा इस मसले पर भाजपा सरकार का जमकर विरोध किया।

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने भी पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए वित्तमंत्री पर कई आरोप लगाए। उनका कहना था कि डीडीसीए में 14 कंपनियों को 57 करोड़ रूपए दिए गए। आम आदमी पार्टी के अनुसार जेटली ने कई कंपनियों को गलत तरह से ठेके भी दिए गए हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर 21 सेंचुरी किसकी कंपनी है। अरूण जेटली से इसका कुछ संबंध है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -