आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद अब योगेंद्र सिंह बनाएंगे अपनी नई पार्टी
आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद अब योगेंद्र सिंह बनाएंगे अपनी नई पार्टी
Share:

जी हाँ आम आदमी पार्टी के जाने माने नेता योगेंद्र सिंह अब इस पार्टी से अलग हो गए है साथ ही उन्होंने अब एक नई पार्टी बनाने का मन भी बना लिया है जिसकी 2 अक्टूबर तक प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी जिसकी खुद योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर नई पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च करने की जानकारी दी है। 

हम आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी से अलग हुए योगेंद्र यादव के साथ  प्रो. आनंद कुमार और अजीत झा मिलकर नई पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे। साथ ही जानकारी दे दे कि नई पार्टी बनाने की प्रॉसेस के लिए छह मेंबर की एक कमेटी बनाई गई है। इसके कन्वेनर अजीत झा होंगे। योगेंद्र यादव भी इस कमेटी के मेंबर हैं। जबकि आनंद कुमार को स्वराज अभियान का नेशनल कन्वेनर चुना गया है। साथ ही यह चुनाव स्वराज अभियान की दिल्ली में हुई 2 दिन की पहली नेशनल एक्जिक्यूटिव की मीटिंग के बाद किया गया।

इस ऑर्गनाइजेशन के वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर तमिलनाडु से क्रिस्टीना सामी, बंगाल से अविक साहा, आंध्रप्रदेश से पुरुषोत्तम और दिल्ली से पीएस शारदा को चुना गया है। इसके अलावा गिरी नंदगांवकर और राजीव ध्यानी को नया सचिव और फहीम खान को महासचिव चुना गया है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि नई पार्टी के नाम में स्वराज शब्द को शामिल किया जाएगा। स्वराज अभियान के मीडिया प्रभारी के मुताबिक 6 राज्यों और 100 से ज्यादा जिलों में स्वराज अभियान चुनी हुई यूनिट तैयार हो चुकी है।

नई पार्टी बनाने के उद्देश्य को लेकर यादव का कहना है कि ''हमारे पार्टी बनाने का मतलब है कि देश में सच्चे और ईमानदार लोग जहां भी मिलेंगे उन्हें जोड़ना होगा। ऐसे लोगों को एकसाथ जोड़कर हम वैकल्पिक राजनीति की मिसाल पेश करेंगे।'' 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -