शादी के बाद आमना शरीफ ने बदला था अपना धर्म, आफताब शिवदसानी के साथ भी रहा है अफेयर
शादी के बाद आमना शरीफ ने बदला था अपना धर्म, आफताब शिवदसानी के साथ भी रहा है अफेयर
Share:

टेलीविज़न की लोकप्रिय अभिनेत्री आमना शरीफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में आमना को टेलीविज़न सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का किरदार निभाते देखा गया। आमना ने अपने करियर का आरम्भ टेलीविज़न सीरियल 'कहीं तो होगा' से किया था। इसमें उन्होंने कशिश की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरी थी। टेलीविज़न जगत का बड़ा नाम बन चुकी आमना शरीफ का जन्म 16 जुलाई, 1982 को मुंबई में हुआ था। वह मूवी 'आलू चाट', 'आओ विश करें' तथा 'एक विलेन' में दिखाई दे चुकी हैं। 

वही 2003 में अपने करियर का आरम्भ करने वाली आमना ने 'होंगे जुदा ना हम' तथा 'नायिका' जैसे टेलीविज़न शो में काम कर चुकी हैं। आमना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड तथा मेकर अमित कपूर से वर्ष 2013 में शादी कर ली। दोनों ने एक वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया था। आमना का एक बेटा भी है। आमना के बेटे का नाम आर्यन कपूर है। शादी के पश्चात् उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया था।

इसके साथ ही आमना की शादी से पहले उनकी कई स्टार्स के साथ अफेयर की खबर मीडिया में आई थीं। आमना की शादी से पहले टेलीविज़न अभिनेता राजीव खंडेलवाल के साथ अफेयर रहा। 'कहीं तो होगा' शो में आमना ने राजीव खंडेलवाल के साथ स्क्रीन साझा की थी। ये रिश्ता लगभग 3 वर्ष चला। इस रिश्ते के टूटने के कारण आमना का अभिनेता आफताब शिवदसानी से अफेयर बताया जाता है। आफताब और आमना के अफेयर का खुलासा 2008 में हुआ जब राजीव ने इस रिश्ते की खबर एक इंटरव्यू में दी थी।

VIDEO: मेहँदी सेरेमनी में होने वाली पत्नी संग रोमांस करते दिखे राहुल वैद्य

7 फेरो के बंधन में बंधने को तैयार हुए दिशा-राहुल, हल्दी की रस्म में एक्ट्रेस का दिखा जबरदस्त अंदाज

VIDEO: करणवीर बोहरा ने किया इस मशहूर अभिनेता की कार का पीछा और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -