'60 साल का हीरो 20 साल की लड़कियों के साथ...', विवेक अग्निहोत्री ने बताया बॉलीवुड के साथ क्या है गलत
'60 साल का हीरो 20 साल की लड़कियों के साथ...', विवेक अग्निहोत्री ने बताया बॉलीवुड के साथ क्या है गलत
Share:

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होते हुए दिखाई दे रही है। जी दरअसल यह फिल्म कई कारणों से विरोध का सामना कर रही है और सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी लेवल बहुत ही कम है। इन सभी के बीच अब 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक ट्वीट चर्चा में है। जी दरअसल इस ट्वीट में उन्होंने उम्रदराज बॉलीवुड सितारों द्वारा जवान लड़कियों के साथ रोमांस करने की बात पर तंज कसा है।

जी दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने बीते शुक्रवार को किए गए एक ट्वीट में लिखा, ''किसी फिल्म की क्वालिटी के बारे में तो भूल जाइए, जब एक 60 साल का हीरो 20-30 साल की लड़कियों के साथ रोमांस कर रहा है, जवान दिखने के लिए अपने चेहरों को फोटोशॉप कर रहा है, तो बॉलीवुड के साथ कुछ बुनियादी रूप से बहुत गलत है।'' जी दरसल विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जवान और कूल दिखने ने बॉलीवुड को तबाह कर दिया है और इस सबके लिए सिर्फ एक ही शख्स जिम्मेदार है।'

हालांकि विवेक अग्निहोत्री ने उस एक शख्स का नाम नहीं लिखा है लेकिन 60 साल के एक्टर्स द्वारा 20-30 साल की एक्ट्रेस के रोमांस करने की बात को लेकर लोगों ने अपनी राय देना शुरू कर दी है। आप सभी को पता हो कि 57 साल के अक्षय कुमार ने फिल्म 'रक्षा बंधन' में 33 साल की भूमि पेडनेकर संग काम किया है। वहीं दूसरी तरफ 53 साल के आमिर खान ने भी उम्र में छोटी लड़कियों के साथ रोमांस किया है। विवेक अग्निहोत्री का निशाना आमिर खान की तरफ है या फिर अक्षय कुमार की तरफ, यह कुछ कहा नहीं जा सकता है, हालांकि कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग आमिर खान को ही घेर रहे हैं।

पलटू बेबो: 'प्लीज फिल्म को बायकॉट मत करो', लाल सिंह चड्ढा को फ्लॉप होते देख बोलीं करीना

बेटी संग आमिर खान ने घर पर फहराया तिरंगा, तस्वीरें वायरल

श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं दोनों बेटियां, कहा- 'आपसे हमेशा प्यार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -