62वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड में 'दंगल' ने फिर किया सबको चारो खाने चित्त, जानिए कैसे ...
62वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड में 'दंगल' ने फिर किया सबको चारो खाने चित्त, जानिए कैसे ...
Share:

'दंगल' के बॉक्स ऑफिस पर धमाके के बाद फिल्म ने यहां के वरली स्थित NSCI डोम में हुए 62वें जियो फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में भी अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए सभी फिल्मो को चित्त कर दिया है. जी हाँ, वैसे भी अभी फिलहाल दर्शको के सर पर से दंगल का भूत उतर नही रहा है व फिर साल के पहले ही अवार्ड समारोह में दंगल ने सभी फिल्मो पर भी अपनी चढाई कर दी है.

 इस अवार्ड शो में इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड आमिर खान (दंगल) और आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब) को दिया गया। नितेश तिवारी ने 'दंगल' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता। एयरहोस्टेस नीरजा भनोट पर बनी फिल्म 'नीरजा' में परफॉर्मेंस के लिए सोनम कपूर ने बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड जीता। 'नीरजा' और 'कपूर एंड संस (सिंस 1921)' को 5-5 पुरस्कार मिले।  

अवार्ड शो में किसे क्या क्या मिला जानिए....
  
- शनिवार को हुए समारोह में 'अलीगढ़' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए मनोज बाजपेयी और 'उड़ता पंजाब' के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर क्रिटिक का अवॉर्ड मिला।
किसे-कौन सा अवॉर्ड?
- बेस्ट एक्टर (मेल) : आमिर खान (दंगल)
- बेस्ट एक्टर (फीमेल) :आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)
- बेस्ट फिल्म : दंगल
- बेस्ट डायरेक्टर : नितेश तिवारी (दंगल)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) : ऋषि कपूर (कपूर एंड संस)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) : शबाना आजमी (नीरजा)
- बेस्ट गीतकार :अमिताभ भट्टाचार्य (ऐ दिल है मुश्किल)
- बेस्ट सिंगर (मेल) :अरिजीत सिंह (ऐ दिल है मुश्किल)
- आरडी बर्मन अवॉर्ड : अमित मिश्रा (ऐ दिल है मुश्किल)
- बेस्ट सिंगर (फीमेल) :नेहा भसीन (सुल्तान)
- बेस्ट फिल्म क्रिटिक : नीरजा
- शॉर्ट फिल्म में बेस्ट एक्टर (मेल) : मनोज बाजपेयी (तांडव) 
- शॉर्ट फिल्म में बेस्ट एक्टर (फीमेल) :टिस्का चोपड़ा (चटनी)
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म :चटनी
- बेस्ट मेल डेब्यू :दिलजीत दोसांझ (उड़ता पंजाब)
- बेस्ट फीमेल डेब्यू :रीतिका सिंह (साला खड़ूस)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले : शकुन बत्रा और आयशा ढिल्लन (कपूर एंड संस)
- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : शत्रुघ्न सिन्हा

फिल्म फेयर में आमिर का दंगल

शाहरुख-सलमान मेरे लिए लकी....

OMG: 'दंगल' ने 'ओके जानू' का आधा भी नहीं कमाया.....

11 हजार लड़कियों पर भारी पड़ी गीता-बबीता...जानिए

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -