गर्मी में सबसे आसानी से बन जाता है आम का पापड़, सरल है विधि
गर्मी में सबसे आसानी से बन जाता है आम का पापड़, सरल है विधि
Share:

गर्मी के सीजन में आम बहुत खाया जाता है। ऐसे में अगर आप आम खाना पसंद करते हैं तो आप बना सकते हैं आम का पापड़(अमावट)। यह बनाने में ज्यादा मुश्किल नहीं होता है और खाने में तो इसका स्वाद सबसे बेहतरीन होता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाना है आम का पापड़।

आम का पापड़ बनाने के लिए सामग्री-
आम 1 किलो
चीनी 150 ग्राम
घी ½ छोटा चम्मच

आम का पापड़ बनाने की विधि- आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले हमें आम को ताजे पानी में धोकर इसका छिलका निकाल ले। उसके बाद आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना चाहिए। इसके बाद मिक्सर का जार लेकर इसमें आम के टुकड़ों को डालकर इसका बारीक का पेस्ट बना लीजिए। अब एक पैन लेकर इसमें ओम का पेस्ट और चीनी डाल कर मिला लीजिए। इसके बाद इसे गैस पर धीमी आंच पर लगातार कलछी के सहायता से चलाते हुए 15 से 20 मिनट तक इसे पकने दीजिए। अब करीब 20 मिनट बाद आम का पेस्ट पूरी तरह से पक कर थोड़ा गाढ़ा हो जाता है, अब गैस बंद कर दीजिए।

इसके बाद दो बड़ी थाली लेकर इन दोनों थाली पर थोड़ा घी लगाइए और इन थालियों में पका हुआ आम का पेस्ट डाल कर थाली में पूरी तरह फैला देना चाहिए। अब उन्हें सुखाने के लिए 3 से 4 दिन तक धूप में रख दीजिए। करीब 4 दिन बाद आम पापड़ पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। अब इसको चम्मच की सहायता से हल्के से थाली से निकाल ले और अपने मनचाहे आकार में चाकू की सहायता से काटकर रख लीजिए।

आपने नहीं देखा होगा शादी का इतना मजेदार वीडियो, विदाई में फूट-फूटकर रोया दूल्हा

वजन घटाने में सबसे कारगर हैं ये 5 तरह के डांस फॉर्म

दूध में मिलाएं 1 चम्मच ये चीज और फिर देखें कमाल, पुरुषों के लिए सबसे बेहतरीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -