दिल्ली MCD उपचुनाव: आप की बादशाहत बरक़रार, 5 में से 4 सीटें जीतीं
दिल्ली MCD उपचुनाव: आप की बादशाहत बरक़रार, 5 में से 4 सीटें जीतीं
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम की 5 सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 5 में से 4 सीटें जीत ली हैं। त्रिलोकपुरी, रोहिणी सी, कल्याणपुरी और शालीमार बाग सीट AAP ने जीती हैं। जबकि 1 सीट कांग्रेस उम्मीदवार चौहान बांगड़ ने जीती। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

वार्ड के उपचुनाव (MCD bypoll) की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से आरंभ हो गई। 5 वार्डों के लिए लगभग 51 फीसद मतदान हुआ है और सभी 440 EVM मशीनों के खुलने के 1 घंटे बाद ही आम आदमी पार्टी को मिल रहे प्रचंड जीत के रुझान आने लगे थे। अगले साल की शुरुआत में सभी 272 MCD वार्ड में होने वाले चुनाव को देखते हुए तीनों प्रमुख राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस इस उपचुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देख रहे हैं। इसीलिए मुकाबले में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने पूरी जान लगा दी थी।

इस चुनाव के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आदेश गुप्ता, मनोज तिवारी, अनिल कुमार समेत कई नेताओं ने जनसंपर्क कर वोट मांगे थे। इन वार्डों में 2.42 वोटर्स हैं और इनमें से 1.23 लाख ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। सबसे अधिक वोट प्रतिशत कल्याणपुरी 59.19% में रहा और सबसे कम वोटिंग शालीमार बाग में 43.23% दर्ज की गई।

पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर अपना मार्जिन मजबूत कर रही है तेल कंपनियां

कार्रवाई में निजी निवेश हुआ गायब: RBI लेख

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य होगा मध्यप्रदेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -