चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP की शानदार जीत, दूसरे नंबर पर रही भाजपा
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP की शानदार जीत, दूसरे नंबर पर रही भाजपा
Share:

अमृतसर: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन किया है। अरविन्द केजरीवाल के प्रत्याशी ने वहां के मौजदा महापौर को ही हरा दिया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी तरह से बैकफुट पर नज़र आ रही है। अबतक के परिणामों और बढ़त के अनुसार, केजरीवाल की पार्टी AAP ने 14 सीटें जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा के खाते में 10 सीटें आई हैं।

वहीं, कांग्रेस को 5 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है और एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल को जीत मिली है। वार्ड 18 से आप प्रत्याशी तरुना मेहता ने भाजपा की मौजूदा पार्षद सुनीता धवन को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं AAP की अंजू कत्याल ने वार्ड 22 से भाजपा की वर्तमान पार्षद हीरा नेगी को मात दी है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदर्शन पर आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यह केजरीवाल के शासन मॉडल की जीत है क्योंकि लोग वर्षों से परिवर्तन के लिए तरस रहे थे।

अब तक घोषित परिणामों के अनुसार, भाजपा के मौजूदा महापौर विकांत शर्मा को आप प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह ने हरा दिया है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को 35 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। पहले 26 वार्ड ही थे, जिसे इस बार बढ़ाकर 35 कर दिया गया है। इस बार 60.45 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -