कांग्रेस के सामने आप ने फिर फैलाया हाथ, कहा- भाजपा को हराने के लिए आना होगा साथ
कांग्रेस के सामने आप ने फिर फैलाया हाथ, कहा- भाजपा को हराने के लिए आना होगा साथ
Share:

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेन्द्र मोदी को देश के लिए खतरा करार देते हुए, इस लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की शनिवार को फिर से पेशकश की है। पार्टी ने हालांकि इस बार गठबंधन की शर्त से पंजाब की मांग को हटा लिया है। 

आप के दिग्गज नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, 'मोदी और शाह की जोड़ी देश के लिए बेहद खतरनाक है। इसे रोकने के लिए आप सभी भाजपा विरोधी संगठनों के साथ हाथ मिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है।' सिसोदिया ने कहा कि, 'अभी भी समय है, अगर कांग्रेस चाहे तो मोदी और शाह की जोड़ी को 18 सीटों (हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़) पर मात दी जा सकती है।'

आपको बता दें कि अभी तक आप पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की 33 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ गठबंधन की पहल कर रही थी। आप ने शुक्रवार को हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन का आधिकारिक ऐलान कर दिया था, जबकि कांग्रेस ने केवल दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने की मजबूरी को साफ़ तौर पर जाहिर कर दिया था।

खबरें और भी:-

फ़ारूक़ अब्दुल्ला और आज़म खान पर बरसे शाहनवाज़, कांग्रेस से भी किया सवाल

तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी, कहा - पिता वित्त मंत्री बने और बेटा देश लूटता रहा

शिरडी के साई मंदिर में रामनवमी की धूम, भक्तों ने रामलला को झुलाया पालना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -