दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' ने कसी कमर, आज से शुरू करेगी जनसंवाद यात्रा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' ने कसी कमर, आज से शुरू करेगी जनसंवाद यात्रा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली  के पिछले विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जनता से सीधे जुड़ने के लिए आप अगले एक महीने तक सभी 70 विधानसभाओं में जनसंवाद यात्रा निकालने जा रही है। रविवार को आरंभ होने जा रही 'जनसंवाद यात्रा' के दौरान आप नेता, जनता के सवालों के जवाब देते दिखाई देंगे।

रविवार 1 सितंबर 2019 से आप, दिल्ली में जनसंवाद यात्रा शुरू करने जा रही है। दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय की अगुवाई में यह यात्रा 3 अक्टूबर 2019 तक जारी रहेगी। यात्रा के दौरान हर रोज़ 2 विधानसभाओं का दौरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आप द्वारा फिलहाल अगले 7 दिनों में होने वाली जनसंवाद यात्रा को लेकर जानकारी दी गई है। सबसे पहले रोहणी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली जाएगी, जहां से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजेंद्र गुप्ता MLA हैं।

जाहिर है दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपनी कमर कस ली है। उसी क्रम में  पार्टी द्वारा दिल्ली की 70 विधानसभाओं में जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया गया है। अब देखना ये है कि इस जनसंवाद यात्रा का आप को विधानसभा चुनाव में कितना लाभ मिल पाता है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद कश्मीरी पत्रकार ने कहा - ये मेरी आज़ादी पर हमला

सीएम गहलोत को पसंद आया वसुंधरा राजे का काम, जमकर बांधे तारीफों के पुल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- मुस्लिमों से अधिक गैर-मुस्लिम कर रहे ISI के लिए जासूसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -