मध्यप्रदेश और हरियाणा पर केजरीवाल की नज़र, चुनाव के लिए AAP ने बनाया ये प्लान
मध्यप्रदेश और हरियाणा पर केजरीवाल की नज़र, चुनाव के लिए AAP ने बनाया ये प्लान
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) गुजरात चुनाव में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट दिखाई दे रही है। अब वह उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इन दोनों राज्यों में 2023 और 2024 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। AAP के एक नेता ने बताया है कि 2023 में जिन 10 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि AAP ने सिर्फ इन दो राज्यों (हरियाणा और मध्य प्रदेश) में गुजरात की तरह चुनाव अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

बता दें कि, AAP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक की हाल ही में इन राज्यों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, AAP के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि, 'चुनाव लड़ने से पहले पार्टी को अपने कैडर की ताकत, आंतरिक सर्वेक्षण और आर्थिक स्थिति को देखना होगा। एक पार्टी जो एक संगठन बनाने का प्रयास कर रही है, उसके लिए सभी चुनावों में उतरना संभव नहीं है।'

बता दें कि इस साल मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। AAP ने अभी तक उन राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया हैं जहां भाजपा-कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर थी।  दिल्ली, पंजाब और गुजरात इसके उदाहरण हैं। 2023 में AAP को यही मौका मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिल सकता है।

80 डॉक्टरों को सरकार ने किया बर्खास्त, तेजस्वी बोले, 'ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी'

'हमारी पार्टी में कांग्रेस जैसी गुटबाजी नहीं..', DAP की पहली बैठक में बोले गुलाम नबी आज़ाद

'लापरवाही के कारण हुई मेरे पिता की मौत..', संतोख सिंह के बेटे का दावा, भारत जोड़ो यात्रा में हुआ था निधन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -