रैली रद्द होने से भड़की AAP, कहा - चुनाव से पहले हार मान गई भाजपा
रैली रद्द होने से भड़की AAP, कहा - चुनाव से पहले हार मान गई भाजपा
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार में लगी आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। आप की तरफ से संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के कहने पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उन्हें एक रैली की अनुमति नहीं दी, जबकि उसी स्थान पर आने वाले दिनों में भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह की रैली होने वाली है।

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे तमिलनाडु के किसान

वहीं दिल्ली सीएम और आप अध्यक्ष केजरीवाल ने इसका उल्लेख करते हुए दावा किया है कि दिल्ली पुलिस की ओर से दिल्ली में आजतक भाजपा की कोई रैली रद्द नहीं करवाई गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह जगह बेहद संकरी है इसलिए अनुमति नहीं दी गई है। संबंधित पुलिस अधीक्षक ने इस आधार पर प्रस्ताव ठुकरा दिया।' प्रेस वार्ता में आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि शनिवार को दिल्ली के शकूरबस्ती क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल एक जनसभा को सम्बोधित करने वाले थे। उनके अनुसार, सारी इजाजत के लिए दिल्ली पुलिस से पहले ही चर्चा कर ली गई थी, किन्तु शनिवार को आखिरी समय में उन्होंने अनुमति देने से मना कर दिया। 

राहुल की सभा में बेकाबू हुई भीड़, जमकर मची कुर्सियों की फेक-फाक

इस पर संजय सिंह ने कहा है कि चुनाव का नतीजा आने से पहले ही भाजपा हार मान चुकी है। उन्होंने यह भी कहा है कि दिल्ली पुलिस की देखभाल में राजधानी दिल्ली में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। संजय सिंह ने आगे कहा है कि पीएम मोदी अगर इतने भयभीत हैं तो चुनाव क्यों करवा रहे हैं? वहीं मामले का उल्लेख करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया कि, 'भाजपा वालों, मान लो कि दिल्ली की सातों सीटें हार रहे हो। मोदी जी पूर्ण राज्य का वादा करके मुकर गए। अब जनता बताएगी।'

खबरें और भी:-

मध्यप्रदेश की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

लोकसभा चुनाव: 20 वर्ष की आयु में आरएसएस से जुड़े थे दिलीप घोष, आज हैं भाजपा के फाइटर नेता

मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में चीन बना रोड़ा, भारत ने पुछा सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -