'यूपी में दो AIMIM लड़ेंगी चुनाव...' जानिए आप सांसद संजय सिंह ने क्यों कही ये बात
'यूपी में दो AIMIM लड़ेंगी चुनाव...' जानिए आप सांसद संजय सिंह ने क्यों कही ये बात
Share:

लखनऊ: भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में दो AIMIM चुनाव लड़ेंगी,  एक ओवैसी के नेतृत्व में और एक योगी की अगुवाई में। संजय सिंह ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी और योगी का अवैध गठबंधन हो चुका है, जिसका खुलासा भाजपा के एक जिम्मेदार सांसद ने कर दिया है। इस संबंध में योगी आदित्यनाथ को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि ये कैसा मिलाजुला खेल खेल रहे हैं?

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश की आवाम को गुमराह कर रही है। दरअसल वो ओवैसी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे हैं। इसकी सच्चाई क्या है यह उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है। भाजपा को इस अवैध गठबंधन की हकीकत जनता को बताना चाहिए। संजय ने कहा कि भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि ओवैसी ने बिहार में भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, बंगाल में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में भी योगी और ओवैसी एक साथ चुनाव लड़ेंगे। 

संजय सिंह ने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करके वोट पाना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश की आवाम योगी से पूछना चाहती है कि आखिर भाजपा सांसद के बयान की सच्चाई क्या है ? भाजपा की यह घिनौनी सियासत जनता के सामने आनी चाहिए।

फॉर्मूला 1: चार्ल्स लेक्लर को हुआ कोरोना, इस तरह दी सूचना

रुपेश कुमार केस: नितीश पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- सीएम से नहीं संभल रहा बिहार

ईडी के समन के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी ने चुकाया 55 लाख का कर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -