पंजाब में कौन होगा CM फेस ? जल्द ऐलान करेगी आम आदमी पार्टी
पंजाब में कौन होगा CM फेस ? जल्द ऐलान करेगी आम आदमी पार्टी
Share:

अमरिंदर: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने नए सह-प्रभारी बने राघव चड्डा ने शुक्रवार को कहा है कि पार्टी शीघ्र ही राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने सीएम पद के प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। पंजाब की यात्रा में राघन चड्डा ने शुक्रवार को स्वर्ण मंदिर और दुगियाना मंदिर का दौरा किया। उनके साथ पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के अन्य MLA भी उपस्थित थे।

बाद में राघन चड्डा  AAP के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान द्वारा बुलाए एक प्रेस वार्ता में शामिल हुए। पंजाब के लिए AAP के सीएम फेस के संबंध में पूछे एक सवाल पर, चड्ढा ने कहा कि, "वह ऐसा शख्स होगा जिस पर पंजाब गर्व महसूस कर सकता है।"  दिल्ली के राजेंद्र नगर से आप MLA और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्डा ने कहा कि, पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बेहतरीन जीत हासिल करेगी। पंजाब को SAD-BJP और कांग्रेस सरकारों ने लूट लिया था। अब, पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि सिर्फ एक पार्टी पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है, और इस बार वे सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार सुनिश्चित करेंगे।”

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब के लोगों के साथ "विश्वासघात" का आरोप लगाते हुए राघव ने कहा कि, "चुनावों से पहले, कांग्रेस ने कई वादे किए थे जैसे किसानों के सभी कर्जों को माफ करना, घर-घर रोज़गार, चार हफ्तों में ड्रग्स का उन्मूलन; किन्तु उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। सत्ता के नशे में चूर कैप्टन अपने लोगों को भूल गए और अपने सारे वादों पर पानी फेर दिया।"

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिन्दू सोया हुआ हो सकता है, लेकिन भारत विरोधी कभी नहीं...

शुभेंदु अधिकारी के भाई भी थामेंगे भाजपा का दामन, बोले- हर घर में कमल खिलेगा

लालू यादव ने लोगों को दी नव वर्ष की बधाई, कहा- गरीबी का नाश हो, उंच-नीच का भेद मिटे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -