AAP ने  सोशल मीडिया पर डाला फर्जी वीडियो, यूजर्स ने जमकर की खिंचाई
AAP ने सोशल मीडिया पर डाला फर्जी वीडियो, यूजर्स ने जमकर की खिंचाई
Share:

नई दिल्ली: EVM को लेकर आरंभ हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी दल भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ और EVM बदलने का आरोप लगा रही हैं। ऐसा ही एक आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम की सदस्य सविता आनंद ने एक विडियो ट्वीटर पर साझा किया है। विडियो का मकसद था भाजपा को निशाने पर लेना, किन्तु विडियो पोस्ट होने के बाद वह खुद ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। 

दरअसल उन्होंने एक विडियो पोस्ट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, 'अंतरराष्ट्रीय मीडिया मे खुलासा- मोदी ने हारा हुआ चुनाव जीतने के लिए 200 लोकसभा सीटों पर ईवीएम चेंज करवा दी है! अगर ये सच है, तो सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहें। बड़ा आंदोलन होगा, तानाशाही के खिलाफ।' ट्विटर पर साझा किए गए एक विडियो में एक विदेशी महिला दिख रही है जो एक न्यूज ऐंकर की तरह खबरें पढ़ रही है। खबरों में वे भारत में ईवीएम की गड़बड़ियों के बारे में बात करती नज़र आ रही है। ट्वीट देखने के बाद कई लोगों ने इसे रीट्वीट किया।  

हालांकि बाद में कई लोगों ने उनके इस ट्वीट को झूठा करार दिया। एक व्यक्ति ने ट्वीट कर खबर पढ़ रही महिला के संबंध में जानकारी पोस्ट कीं। डीटेल्स के अनुसार महिला एक डायरेक्टर और अभिनेत्री है जो कि प्रमोशनल ब्रेकिंग न्यूज विडियोज भी बनाती है। शख्स ने ट्वीट में लिखा कि 'तो आपने 5 डॉलर में एक अभिनेत्री को काम पर रखा और उसे एक वीडियो बनाया? वे रोमानियाई है और उनकी ब्रिटेन में एक डमी कंपनी है।

 

जब राजीव से इंदिरा ने पुछा, अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में क्यों नहीं बताते

क्या तिरुवनंतपुरम का गढ़ बचा पाएंगे थरूर, या सबरीमाला से भाजपा को होगा फायदा

परिणाम से पहले चुनाव आयोग में हलचल, आयुक्त लवासा की मांग 2-1 से ख़ारिज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -